भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे स्वतंत्रदेव सिंह

*भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे स्वतंत्रदेव सिंह*


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अब डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय की जगह सूबे में पार्टी संगठन की कमान थामेंगे।


भाजपा ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते यह भाजपा अध्यक्ष ने यह फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में स्वतंत्र देव सिंह मंत्री हैं। उनके पास परिवहन विभाग का स्वतंत्र प्रभार है।



उल्लेखनीय है कि सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में 13 फरवरी, 1964 को हुआ। उन्होंने बुंदेलखंड के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाया औऱ यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ने के बाद भाजपा की राजनीति में सक्रिय हुए और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद तक पहुंचे।


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शाहजहांपुर में सपा का धरना-प्रदर्शन
Image
साइबर सेल का सराहनीय कार्य पाँच लोगो के कुल 74759 रुपये कराये वापस
Image
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा रंगलीला होली उत्सव का कार्यक्रम हुआ
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝