पी.एस.पी. कार्यालय में शिक्षक-दिवस का आयोजन

 


 


पी.एस.पी. कार्यालय में शिक्षक-दिवस का आयोजन
                                                                                                                  05 सितम्बर, 2019


भारत-रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्र.स.पा.  प्रमुख  शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सर्वपल्ली  राधाकृष्णन ने समाजवाद को ऐसी व्यवस्था बतलाया था जिसमें सबको समान अवसर मिले। वे साम्प्रदायिकता के घोर  विरोधी थे और सामाजिक सद्भाव के प्रतिबद्ध पैरोकार थे। उनकी विद्वता के सभी कायल थे। देश की अर्थव्यवस्था संकट व संक्रमण के दौर से गुजर रही है। अभी कुछ महीने पहले बिजली का बिल बढ़ा था, फिर प्रदेश सरकार ने पुनः बढ़ाकर आम जनता के हितों के साथ छल किया है। 


प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़न के विरूद्ध प्र.स.पा. 18 सितम्बर, 2019 को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी। शिवपाल ने कहा है कि भारत सरकार सुधार के नाम पर मोटर साईकिल व आम वाहन चालकों का उत्पीड़न कर रही है। जुर्माना कई गुना बढ़ाना गलत है। देश की अर्थव्यवस्था 567 अरब डालर के कर्ज में है और सरकार रिजर्व कोष निकालने के लिए मजबूर है। देश में राष्ट्रवाद के नाम पर अधोषित तानाशाही थोपी जा रही है। असली राष्ट्रवाद की सीख आजाद, भगत, सुभाष, लोहिया, जे.पी., अशफाक उल्ला खान व राधाकृष्णन से मिलती है, जो स्वयं को समाजवादी कहते थे। 


बैठक को पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल, पूर्व मंत्री शिव कुमार बैरिया, प्र.स.पा. राष्ट्रीय महासचिव राम नरेश यादव, बौद्धिक सभा अध्यक्ष दीपक मिश्र समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। बैठक का संचालन प्र.स.पा प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने की।  
  


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शाहजहांपुर में सपा का धरना-प्रदर्शन
Image
साइबर सेल का सराहनीय कार्य पाँच लोगो के कुल 74759 रुपये कराये वापस
Image
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा रंगलीला होली उत्सव का कार्यक्रम हुआ
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝