घने कोहरे से कार फिसलकर नहर में गिरी, छह की मौत

घने कोहरे से कार फिसलकर नहर में गिरी, छह की मौत



 ग्रेटर नोएडा, 30 दिसंबर 


घने कोहरे के चलते रविवार की देर रात ग्रेटर नोएडा की खेरली नहर में एक कार गिर गई। कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के और सम्भल के रहने वाले थे। देर रात दिल्ली से सम्भल जा रहे थे और ग्रेटर नोएडा में सिकंदराबाद रोड पर हादसे का शिकार हो गए।


पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे एक कार अर्टिगा नम्बर एचआर 55 एबी 9115 सम्भल से दिल्ली जा रही थी। थाना दनकौर क्षेत्र में खेरली नहर में गिर गयी। इस कार में 11 लोग सवार थे।
हादसे में 5 व्यक्ति मामूली घायल हुए और 6 लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया था। जहां डॉक्टरों ने सभी 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। इस अर्टिगा कार के साथ ही एक और कार जा रही थी, जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन-परिचित साथ हैं। मृतकों के नाम महेश उम्र 35 वर्ष
किशन लाल उम्र 50 वर्ष
नीरेश उम्र 17 वर्ष,राम खिलाड़ी उम्र 75 वर्ष,मल्लू उम्र 12 वर्ष,नेत्रपाल उम्र 40 वर्ष बताया गया है।


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शाहजहांपुर में सपा का धरना-प्रदर्शन
Image
साइबर सेल का सराहनीय कार्य पाँच लोगो के कुल 74759 रुपये कराये वापस
Image
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा रंगलीला होली उत्सव का कार्यक्रम हुआ
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝