पूर्व सपा विधायक को 10 साल की कैद

पूर्व सपा विधायक को 10 साल की कैद



फिरोजाबाद (उप्र), 29 जनवरी 


फिरोजाबाद की एक अदालत ने आगजनी के लगभग 19 साल पुराने एक मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजीम भाई को दोषी मानते हुए बुधवार को 10 साल की कैद की सजा सुनायी।


शासकीय अधिवक्ता प्रेम सिंह वर्मा ने बताया कि वर्ष 2001 में दस्यु से राजनेता बनी फूलन देवी की हत्या के विरोध में फिरोजाबाद शहर के सुभाष चौराहे पर जैन मंदिर के सामने मार्ग जाम कर प्रदर्शन हुआ था और इस दौरान एक बस में आग लगा दी गयी थी।


इस मामले में पूर्व विधायक अजीम भाई तथा संजय यादव एवं मंशाराम पर सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।


अपर सत्र न्यायाधीश (अष्टम) केशव गोयल ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पूर्व विधायक को दोषी मानते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। मामले में दो अन्य आरोपियों को अदालत पहले ही बरी कर चुकी है।


अजीम वर्ष 2002 में फिरोजाबाद सीट से सपा के विधायक रह चुके हैं और बाद में उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था। इस वक्त वह शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं।


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शाहजहांपुर में सपा का धरना-प्रदर्शन
Image
साइबर सेल का सराहनीय कार्य पाँच लोगो के कुल 74759 रुपये कराये वापस
Image
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा रंगलीला होली उत्सव का कार्यक्रम हुआ
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝