समाजवादी साइकिल यात्रा निकालकर मनाएंगे स्वामी विवेकानंद जयंती

समाजवादी साइकिल यात्रा निकालकर मनाएंगे स्वामी विवेकानंद जयंती



लखनऊ /संवाददाता


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 जनवरी 2020 को छात्रों, नौजवानों द्वारा रोजगार के लिए लखनऊ में साईकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा।



12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी का जन्म दिवस युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। 
श्री अखिलेश यादव का मानना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी गहराती जा रही है। बेरोजगारी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। 
    भाजपा शासन में शिक्षा मंहगी हुई है। महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में छात्रों की फीस में वृद्धि हुई है। छात्रों का उत्पीड़न हो रहा है। छात्र संघों का चुनाव न कराकर छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों के कार्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ गया है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने निर्णय लिया है कि 12 जनवरी 2020 को विद्यार्थी और नौजवान सैकड़ों की संख्या में रोजगार पाने तथा शिक्षा सम्बंधी समस्याओं के समाधान हेतु ‘‘समाजवादी साईकिल यात्रा‘‘ में शामिल होंगे। इसमें ‘‘नहीं चाहिए एनपीआर, हमको चाहिए रोजगार‘‘ का मुद्दा प्रमुख होगा। 
     साईकिल यात्रा का आरम्भ शहीद स्थल काकोरी से शहीदों को नमन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए होगा तथा समापन जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल एम.एल.सी. द्वारा काकोरी में झण्डा दिखा कर साईकिल यात्रा को रवाना किया जायेगा तथा साईकिल यात्रा का समापन जनेश्वर मिश्र पार्क में विधान परिषद में नेता विरोधी दल श्री अहमद हसन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी द्वारा साईकिल यात्रियों के अभिनन्दन के साथ होगा।


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापेमारी- तीन संदिग्ध जोड़े हिरासत में
Image
भगन्दर का आयुर्वेदिक घरेलु उपचार
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝
दो गांव के बीच  नाले पर अवैध रुप से कब्जा      
Image