ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती, रणबीर मास्क लगाकर पहुंचे मिलने

*मुंबई ब्रेकिंग...*


 


ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती, रणबीर मास्क लगाकर पहुंचे मिलने


 अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर को वायरल बुखार के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पिछले सप्ताह उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी. कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने गुरुवार को बताया कि 67 वर्षीय अभिनेता को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रणबीर कपूर अपने पिता से मिलने पहुंचे।


 *इस दौरान अस्पताल जाते वक्त रणबीर कपूर ने मास्क पहन रखा था।*


इन दिनों जिस तरह से कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सभी अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। 


खासतौर पर मुंबई में लोग इसका ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, क्योंकि सिने जगत के लोग अक्सर देश से बाहर जाते रहते हैं। 


इससे पहले ऋषि कपूर ने टि्वटर पर कहा था कि वह घर वापस आ गए हैं और उनकी तबीयत ‘ठीक’ है।


*सूत्र ने बताया*, ‘‘उन्हें वायरल बुखार के कारण दो दिन पहले दक्षिण मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 *वह ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।’’*


 अभिनेता करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद गत वर्ष सितंबर में भारत लौटे थे। 


ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बीमारी के लौट आने की अटकलों के बारे में कपूर ने सोमवार को टि्वटर पर स्पष्टीकरण दिया था।


Popular posts
तिल्ली ( प्लीहा ) बड जाने पर करे घरेलु उपचार*
Image
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शाहजहांपुर में सपा का धरना-प्रदर्शन
Image
साइबर सेल का सराहनीय कार्य पाँच लोगो के कुल 74759 रुपये कराये वापस
Image
जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन द्वारा रंगलीला होली उत्सव का कार्यक्रम हुआ
Image
https://youtu.be/VIsD28DTELc?si=WM_qW_vSmQm5k-3N☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻☝🏻*PBNEWS24-हमारे न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे नीली लाइन को टच करें और लाइक करें*💐💐💐💐💐💐💐 *लखनऊ/संवाददाता-सुरेश सिंह की खास खबर* *प्रणाम भारत न्यूज़/पीबी न्यूज24*🗞️🗞️🗞️🗞️🗞️ 📹📹📹📹📹📹📹 *नई सोच नई पहल के साथ खबरें आपके पास*💐💐💐💐💐💐💐*हमसें जुड़ने के लिए +9450707664 पर संपर्क करें*🤝🤝🤝🤝🤝🤝